Shahjahanpur news : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया
कांग्रेस पार्टी के नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को पुवायां में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए।

shahjahanpur
10:13 PM, June 19, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
पुवायां, शाहजहांपुर। कांग्रेस पार्टी के नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को पुवायां में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान गांधी पार्क में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा मिठाइयों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने राजीव चौक पर राहगीरों को शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई। इसके अलावा स्थानीय अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के बीच फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना करते हुए उनके विचारों और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी लगातार देश के आम लोगों, किसानों, युवाओं और वंचित वर्गों की आवाज उठाते रहे हैं। उनके जन्मदिवस को सेवा, सहयोग और जनहित के कार्यों के माध्यम से मनाना पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम में कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष अर्चना वाल्मीकि, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष गंगाराम कठेरिया, विंदेश्वरी राज, ब्लॉक अध्यक्ष सत्येंद्र त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष आशीष तिवारी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष अरुणोदय मिश्रा, सचिव कमलकांत शुक्ला, कुलदीप गुप्ता, राहुल मौर्य, प्रभाकर पांडेय, रवि प्रकाश, राममोहन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




