Shahjahanpur news : तीन दिनों से कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पर पुलिस का पहरा
जंतर मंतर पर दिल्ली में चल रहे पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन में शामिल होने से राजनैतिक दलों को पुलिस लगातार रोक रही है

shahjahanpur
12:23 PM, July 23, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
पुवायां (शाहजहापुर)। जंतर मंतर पर दिल्ली में चल रहे पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन में शामिल होने से राजनैतिक दलों को पुलिस लगातार रोक रही है इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष पुवायां सतेंद्र त्रिवेदी पर पुवायां पुलिस ने पहरा लगा रखा है तीन दिनों से लगातार पुलिस उन्हें निगरानी में रखे हुए है लगातार अलग अलग शिफ्टों में पुलिस उनके पास पहुंच रही है।
पहले दिन रात में उनके घर पर पहुंचकर पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया और तब से उन पर निगरानी रखी जा रही है।
सतेंद्र त्रिवेदी का कहना है कि उन्होंने पुलिस को बताया है कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं और पुलिस को उनकी निगरानी की बजाय आम जन मानस की सुरक्षा करनी चाहिए।




