Shahjahanpur News: गांव में नहीं दिख रही सफाई,सफाई उपकरणों व सैनेटाइजर पर लाखों खर्च
ग्राम पंचायत कुइयां में बीते कई दिनों पूर्व सैनेटाइजर,ठेली मरम्मत सहित अन्य सफाई उपकरणों के नाम पर हजारों रुपए निकाले जा चुके है। और इसके बावजूद भी नालियां बजबजा रहीं हैं। और कूड़ा सड़कों पर फैला हुआ

shahjahanpur
7:07 PM, October 14, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
--- खुटार के गांव कुइयां में लाखों रुपए खर्च फिर भी बजबजा रहीं नालियां लगा गंदगी का अम्बार
खुटार शाहजहांपुर। सरकार ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था के लिए सैनेटाइजर,ठेली मरम्मत आदि अन्य उपकरणों के लिए प्रतिबर्ष लाखों रुपए का बजट जारी कर रही है।लेकिन इसके बावजूद भी खुटार क्षेत्र की अधिकांश ग्राम पंचायतों में गंदगी के अंबार लगें हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुइयां में बीते कई दिनों पूर्व सैनेटाइजर,ठेली मरम्मत सहित अन्य सफाई उपकरणों के नाम पर हजारों रुपए निकाले जा चुके है। और इसके बावजूद भी नालियां बजबजा रहीं हैं। और कूड़ा सड़कों पर फैला हुआ है तथा सफाई उपकरण गलते हुए नजर आ रहें हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि प्रतिवर्ष लाखों रुपए आखिर खर्च कहां हो रहें हैं। क्या कागजों पर सफाई व्यवस्था को दिखाकर लाखों रुपए निकाले जा चुके हैं। गांव में फैलीं गंदगी से भयंकर से भयंकर बीमारी उत्पन्न होने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीण उच्च अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे हैं ।




