Shahjahanpur news : शादी के बाद युवती के लापता होने का मामला, युवक पर मुकदमा दर्ज
शादी के कुछ दिन बाद युवती को कथित रूप से बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके जेवरात वापस नहीं करने के मामले में पुलिस ने गांव के ही युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

Ai जेनरेटेड फोटो
shahjahanpur
6:06 PM, August 22, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
पुवायां, शाहजहांपुर। शादी के कुछ दिन बाद युवती को कथित रूप से बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके जेवरात वापस नहीं करने के मामले में पुलिस ने गांव के ही युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, एक गांव निवासी व्यक्ति की पोती की शादी 27 जून 2026 को हुई थी। आरोप है कि 2 जुलाई को गांव का ही पर्वत सिंह पुत्र विलांडी युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों का कहना है कि युवती अपने साथ जेवरात भी ले गई थी।
आरोप है कि 6 जुलाई को युवक युवती को छोड़कर चला गया, लेकिन उसके जेवरात वापस नहीं किए। परिजनों द्वारा सामान और जेवरात वापस मांगने पर कथित तौर पर टालमटोल की गई। तहरीर में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।




