Shahjahanpur news : डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, सब इंस्पेक्टर सहित दो लोग घायल
एक कार डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार दरोगा सहित दो लोग घायल हो गए

shahjahanpur
3:26 AM, October 19, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। खुटार पूरनपुर मार्ग पर शुक्रवार शाम एक कार डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार दरोगा सहित दो लोग घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।
शुक्रवार शाम जनपद पीलीभीत के कोतवाली सिविल लाइंस में चौकी इन्चार्ज के पद पर तैनात एस आई प्रकाश चन्द्र शर्मा अपने साथी के साथ कार में सवार होकर हाइकोर्ट जा रहे थे कि तभी अचानक खुटार तिकुनिया पूरनपुर मार्ग पर आशीर्वाद पैलेस के पास उनकी कार सड़क पर बने डिवाइडर से टकराकर कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे कार में सवार दरोगा एवं उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खुटार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर उनका इलाज किया गया।




