Shahjahanpur News : कार और टैंकर में भिड़ंत,कार सवार 7 लोग घायल
कार में सवार करीब सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को खुटार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां पर डाक्टरों तीन लोगो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

फोटो : क्षतिग्रस्त कार
shahjahanpur
7:10 PM, December 7, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। शनिवार सुबह खुटार गोला मार्ग पर चंडीगढ़ से नेपाल जा रही कार और टैंकर में जोरदार भिड़ंत हो गई जिससे कार में सवार करीब सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को खुटार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां पर डाक्टरों तीन लोगो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाल राष्ट्र के जिला दांग के थाना तुलसीपुर क्षेत्र के गांव जसपुर निवासी गोविन पुत्र जीत बहादुर अपने परिजनों के साथ चंडीगढ़ के मोहाली शहर के सेक्टर 78 में रहकर नौकरी करते थे और वहां से वह लोग शुक्रवार शाम वापस अपने घर नेपाल जा रहें थे कि तभी अचानक शनिवार सुबह खुटार गोला मार्ग स्थित जंगल के पास गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में उनकी कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई जिससे कार में सवार गायत्री पत्नी दिलीप, सुंदर पुत्र भूपेन्द्र , तेग बहादुर ,नारायण पुत्र तेग बहादुर, पवित्रा पत्नी ओमप्रकाश,तुलसा पुत्री ओमप्रकाश, गोविंद, सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलने पर खीरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई घायलों को खुटार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां पर डाक्टरों ने गोविंद, गायत्री,तेग बहादुर की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।




