Shahjahanpur News : सांड से टकराकर बस पलटी, 18 यात्री घायल
तीर्थ यात्रियों से भरी एक बस सांड से टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे बस में सवार लगभग 18 यात्री घायल हो गए

shahjahanpur
4:32 PM, August 30, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
शाहजहांपुर।शुक्रवार देर रात नेशनल हाइवे 30 पर बाड़ीगांव मोड़ पर ढाबा के पास तीर्थ यात्रियों से भरी एक बस सांड से टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे बस में सवार लगभग अठारह यात्री घायल हो गए सूचना पर मौके पर पहुंची थाना रामचंद्र पुलिस ने उन्हें इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार बस श्रद्धालुओं को सीतापुर जिले के हरगांव से लेकर हरिद्वार जा रही थी जिसमें 55 तीर्थ यात्री सवार थे बस पलटने से 18 लोग घायल हो गए। जिसमें बाल गोविंद व राजू गंभीर घायल है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है तथा उदयराज, मोहिनी, किरण देवी, रिंकी देवी, कमला देवी, आशीष, ध्रुव, विसम्बर, ज्ञानवती, गोमती,दयाराम, लज्जावती, शत्रुघ्न, मूलचन्द्र, मूला,उमेश को प्राथमिक उपचार के बाद सभी को उनके घरों को भेज दिया गया है।




