Shahjahanpur news : नगर में सड़क पर फैले अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
नगर में प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया जिसके बाद अतिक्रमण करने वालों में खलबली मच गई और दुकानें बंद कर खुद ही दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाने में जुट गए।

shahjahanpur
8:01 PM, December 5, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। नगर में प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया जिसके बाद अतिक्रमण करने वालों में खलबली मच गई और दुकानें बंद कर खुद ही दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाने में जुट गए।
गुरुवार को जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर खुटार नगर के मेन मार्केट में सड़क पर दुकानदारों द्वारा फैलाए गये अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से हटाया गया इससे पूर्व में प्रशासन द्वारा दुकानदारों को निर्देश दिए गए थे कि वह अपनी अपनी दुकानों के सामने से अतिक्रमण को हटा लें लेकिन इसके बावजूद भी कुछ दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण को नहीं हटाया गया था जिसके बाद गुरुवार शाम पुलिस फोर्स की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से अतिक्रमण को हटाकर ट्रैक्टर ट्राली में भरवा दिया गया इसे देख अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच और अपनी अपनी दुकानें बंद कर खुद ही अतिक्रमण हटाने में जुट गए। इस दौरान कुछ दुकानदारों की पुलिस प्रशासन से नोंक झोंक भी होती रही। साथ ही नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा दुकानदारों के साथ पक्षपात करते दिखाई दिए इस दौरान नायब तहसीलदार अमित कुमार,अनिल कुमार सिंह लिपिक,थाना प्रभारी राजेंद्र रावत सहित तमाम पुलिस बल मौजूद रहा।




