Shahjahanpur news : ब्लाक दिवस सम्पन्न,चार शिकायतों में से तीन का निस्तारण
खुटार में जनता की समस्याओं के लिए ब्लाक दिवस का आयोजन किया गया

shahjahanpur
7:01 PM, September 4, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। बुधवार को विकास खंड खुटार में जनता की समस्याओं के लिए ब्लाक दिवस का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र से आई चार शिकायतों में से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। और एक शिकायत के लिए सम्बंधित को जल्द निस्तारण करने को निर्देशित किया गया है।
क्षेत्र के गांव चांदपुर से दो शिकायतें जन्म प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर आई तथा इटौआ ग्राम पंचायत एक सड़क निर्माण कार्य की आई और एक शिकायत परिवार रजिस्टर की नकल के लिए आई जिनमें सड़क निर्माण को लेकर संबंधित को जल्द कार्य कराने के लिए निर्देशित किया गया है तथा अन्य तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया है।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र मिश्रा,एडीओ पंचायत अनुराग शर्मा, ब्लांक प्रमुख नमित दीक्षित, एडीओ आईएसबी सहित ग्राम पंचायत सचिव मौजूद रहे।




