Shahjahanpur news : नकाशा बाजार से सब्जी खरीदने आए युवक की बाइक चोरी, पुलिस से कार्रवाई की मांग
साप्ताहिक नकाशा बाजार में शनिवार को सब्जी खरीदने आए एक युवक की बाइक चोरी हो गई। काफी देर तक तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लगा।

shahjahanpur
8:31 PM, August 1, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार, शाहजहांपुर। खुटार के साप्ताहिक नकाशा बाजार में शनिवार को सब्जी खरीदने आए एक युवक की बाइक चोरी हो गई। काफी देर तक तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव धनसिहपुर निवासी प्रदीप कुमार पुत्र श्रीपाल शनिवार को खुटार के नकाशा बाजार में सब्जी खरीदने आए थे। उन्होंने अपनी बाइक बालाजी खाद भंडार के पास खड़ी कर बाजार में चले गए। कुछ समय बाद लौटने पर बाइक वहां से गायब मिली।
पीड़ित ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और काफी देर तक बाइक की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने खुटार पुलिस को लिखित तहरीर देकर अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बाइक बरामद करने तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
बाजार में दिनदहाड़े हुई इस घटना से व्यापारियों और खरीदारी करने आए लोगों में भी चिंता का माहौल है। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




