Shahjahanpur news : सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक हिरासत में
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार (शाहजहांपुर)। खुटार थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, खुटार नगर के मोहल्ला नारायणपुर निवासी राजेश मिश्रा का पुत्र नीशु मिश्रा बाइक से बंडा रोड की ओर जा रहा था। ईदगाह के समीप पहुंचने पर तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खुटार ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दुर्घटना में शामिल ट्रक और उसके चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
युवक की अचानक हुई मौत से परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
सम्बंधित खबर