Shahjahanpur news : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी घायल जिला रेफर
खुटार पुवायां मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार पति-पत्नी घायल हो गए ।

shahjahanpur
10:18 PM, March 17, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। मंगलवार दोपहर खुटार पुवायां मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार पति-पत्नी घायल हो गए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां पर डाक्टरों ने हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खानपुर निवासी महेंद्र पुत्र बाबूराम अपनी पत्नी सेंदुरी के साथ बाइक पर सवार होकर खुटार आए हुए थे जहां से वह वापस अपने घर जा रहें थे कि तभी अचानक सिकलापुर के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां पर डाक्टरों ने हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।



