Shahjahanpur news : बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
खुटार–पुवायां मार्ग पर गांव रूजहा कला के पास एक बाइक सवार को एक बस ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई है

shahjahanpur
11:29 AM, July 21, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार (शाहजहांपुर)। मंगलवार सुबह खुटार–पुवायां मार्ग पर गांव रूजहा कला के पास एक बाइक सवार को एक बस ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया है।
क्षेत्र के गांव गुरघिया निवासी लबनीश वर्मा पुत्र सर्वेश वर्मा जोकि भारत लिमिटेड फाइनेंस कंपनी में काम करते थे मंगलवार सुबह अपनी बाइक से शाहजहांपुर जा रहे थे तभी गांव रूजहा के पास उनकी बाइक में एक बस ने जोर दार टक्कर मार दी और बस लेकर मौके से फरार हो गया टक्कर इतनी जोर की थी कि लावनीश के सिर में लाग हेलमेट उनके सिर में घुस गया गंभीर हालत में उन्हें खुटार के सी एच सी में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बस व उसके चालक की तलाश शुरु कर दी है।
घटना की जानकारी पाकर परिजन अस्पताल पहुंच गए और अस्पताल परिजनों के करुणा रूदन से भर गया।




