Shahjahanpur news : सिपाहियों पर हमला, एक घायल; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
देर रात रात्रि गश्त के दौरान दो पुलिसकर्मियों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे को भी चोटें आई हैं।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
देर रात रात्रि गश्त के दौरान दो पुलिसकर्मियों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे को भी चोटें आई हैं।

राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार (शाहजहांपुर)। बुधवार देर रात रात्रि गश्त के दौरान दो पुलिसकर्मियों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार, खुटार थाने में तैनात सिपाही विकास यादव और आकाश तोमर चीता मोबाइल बाइक से क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बंडा चौराहे के पास दो व्यक्ति शराब के नशे में आपस में विवाद करते दिखाई दिए। पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर दोनों को समझाकर शांत कराया और घर जाने की सलाह दी।
बताया गया कि कुछ देर बाद दोनों व्यक्ति हाथों में लकड़ी लेकर वापस लौटे और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में सिपाही विकास यादव के सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि सिपाही आकाश तोमर भी घायल हो गए।
घटना के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी अनुपम सक्सेना पुत्र रामसेवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। वहीं दूसरे आरोपी ऋषिपाल पुत्र रामाश्रय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबर
अपना जिला