Shahjahanpur news : डंपिंग ग्राउंड की बाउंड्री तुड़वाकर बनवाया जा रहा अन्नपूर्णा भवन
नगर पंचायत खुटार द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अन्नपूर्णा योजना के तहत बनवाए जाने वाले अन्नपूर्णा भवन का निर्माण डंपिंग ग्राउंड में करवाया रहा ।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
नगर पंचायत खुटार द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अन्नपूर्णा योजना के तहत बनवाए जाने वाले अन्नपूर्णा भवन का निर्माण डंपिंग ग्राउंड में करवाया रहा ।

राहुल शुक्ला ब्यूरो
––दुर्गंध और सड़न के बीच भवन में रखी जाएंगी खाद्य सामग्री
खुटार शाहजहांपुर। नगर पंचायत खुटार द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अन्नपूर्णा योजना के तहत बनवाए जाने वाले अन्नपूर्णा भवन का निर्माण डंपिंग ग्राउंड में करवाया रहा है जिसके लिए डंपिंग ग्राउंड की बाउंड्री तुड़वाकर दो दुकानों का निर्माण कार्य चल रहा है।
नगर वासियों का कहना है कि अन्नपूर्णा भवन में खाद्य सामग्री को रखकर वितरित किया जाएगा जबकि डंपिंग ग्राउंड में नगर का कूड़ा कचड़ा इकठ्ठा होता है और कूड़े की गंदगी की सड़न से गंदी बदबू हर समय वहां पर फैली रहती है जिसके कारण डंपिंग ग्राउंड के पास दो पांच मिनट भी रुकना मुश्किल होता है ऐसे में खाद्य सामग्री के वितरण के समय क्या होगा तथा गंदगी के पास हर समय रखी जाने वाले खाद्य सामग्री में विकार भी उत्पन्न हो सकते हैं।
*नगर के मोहल्ला रायटोला में बन रहे प्रस्तावित अन्नपूर्णा भवन के वार्ड मेंबर मंगल सिंह से मिडिया द्वारा दूरभाष जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि अन्नपूर्णा भवन बन रहा है नगर में जगह नहीं मिल पाई जिसकी वजह से कचड़े घर में बनवाया गया है नगर में कहीं पर सरकारी भूमि पर बनवाया जा सकता है जगह का चुनाव उनके द्वारा नहीं किया गया है इसमें उनका कोई रोल नहीं है।*
इस संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत खुटार से दूरभाष से संपर्क किया गया तो फोन नहीं उठ सका।
सम्बंधित खबर
अपना जिला