Shahjahanpur news : मनरेगा में फर्जी हाजिरी भरे जाने का आरोप,आईजी आर एस पर दर्ज कराई शिकायत
गांव रुजाहा कला निवासी सरताज अली पुत्र जाकिर अली ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी ग्राम पंचायत में मनरेगा में फर्जी हाजिरी लगाई जा रही हैं.

shahjahanpur
4:44 PM, January 23, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। क्षेत्र के गांव रुजाहा कला निवासी सरताज अली पुत्र जाकिर अली ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी ग्राम पंचायत में मनरेगा में फर्जी हाजिरी लगाई जा रही हैं जो लोग घर में बैठे रहते हैं और कभी कार्य पर नहीं जाते हैं उनके नाम पर मस्टर रोल में हाजरी लगवाई जा रही हैं और भुगतान भी कराया जा रहा है। शिकायत कर्ता ने जांच कर कार्यवाही की मांग की है।




