Shahjahanpur news : मंदबुद्धि महिला के कमरे में घुसने का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग
एक गांव में एक युवक ने गांव के ही एक व्यक्ति पर उसकी पत्नी के कमरे में घुसने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार, शाहजहांपुर। खुटार क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने गांव के ही एक व्यक्ति पर उसकी पत्नी के कमरे में घुसने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
पीड़ित के अनुसार घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं था। उसकी गैरमौजूदगी में आरोपी युवक घर में घुस गया और उसकी पत्नी के साथ कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। इसी दौरान पीड़ित का बेटा मौके पर पहुंच गया और उसने कथित घटना का वीडियो बना लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया।
पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से कमजोर (मंदबुद्धि) है। उसने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबर
अपना जिला