Shahjahanpur news : पति-पत्नी में हुआ समझौता, फिर भी पुलिस पर धमकाने का आरोप
बुझिया तिकुनिया निवासी नीलम पत्नी भारत ने कुछ दिन पूर्व पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पति पर शराब के नशे में अभद्र व्यवहार और मारपीट करने के आरोप लगाए थे।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार, शाहजहांपुर। क्षेत्र के गांव बुझिया तिकुनिया निवासी नीलम पत्नी भारत ने कुछ दिन पूर्व पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पति पर शराब के नशे में अभद्र व्यवहार और मारपीट करने के आरोप लगाए थे। बाद में पति-पत्नी के बीच संबंध सुधरे तो स्थानीय लोगों ने बैठकर दोनों पक्षों का लिखित समझौता करा दिया। समझौता पत्र पुलिस को भी उपलब्ध करा दिया गया।
अब नीलम की माता ने आरोप लगाया है कि समझौते के बाद हल्का दरोगा और हल्का सिपाही ने फोन कर उनके बेटे को कथित तौर पर धमकाया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने सवाल किया कि उनकी गैरमौजूदगी में समझौता कैसे कर लिया और कथित रूप से कहा कि वह जो ‘इलीगल धंधा’ करता है, उसके बारे में बताएंगे।
परिजनों का कहना है कि युवक बीमार है और बिरयानी की दुकान पर काम करता है। पुलिस की कथित धमकी के बाद वह मानसिक रूप से परेशान है।
सवाल यह है कि जब पति-पत्नी ने आपसी सहमति से विवाद सुलझा लिया तो पुलिस को इस समझौते पर आपत्ति क्यों है? पारिवारिक विवादों में आपसी सुलह को बढ़ावा दिया जाता है, ऐसे में समझौते के बाद कथित धमकी के आरोप पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसके निस्तारण के लिए फोन किया गया था तो समझौते की बात सामने आई जिसके लिए सझौता पत्र थाने में देने को कहा गया था निस्तारण हो चुका है बाकी आरोप निराधार हैं।
सम्बंधित खबर