Shahjahanpur news : पहलगांव में हुईं हिंदुओं की हत्याओं से लोगों में आक्रोश हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन निकाला कैंडिल मार्च
राष्ट्रीय हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलवामा में हुईं हिंदुओं के हत्याओं के विरोध में प्रदर्शन किया।

shahjahanpur
10:57 PM, April 23, 2025
राहुल शुक्ला
खुटार शाहजहांपुर। राष्ट्रीय हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलवामा में हुईं हिंदुओं के हत्याओं के विरोध में प्रदर्शन किया। बुधवार को हिंदू एकता संगठन के कार्यकर्ता थाना के सामने पुराने अस्पताल के परिसर में एकत्र हुए। वहां से मैंन मार्केट होते हुए अटल चौक पर पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ता हिंदू के हत्याओं को गोली मारो गोली मारो, हिंदुओं पर अत्याचार नहीं सहेंगे आदि नारे लगाते रहे। अटल चौक पर पहुंचकर सभी ने पुलवामा में मारे गए हिंदुओं की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। राष्ट्रीय हिंदू युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। विरोध प्रदर्शन में रोहित शुक्ला, सीतेश तिवारी, सोनू मिश्र, आशीष मिश्रा, पूर्व सभासद, वीरेन्द्र मिश्रा पूर्व सभासद करण शुक्ला, चंचलदीक्षित, अभिषेक शर्मा, मोहित, सुशील दीक्षित, राहुल गुप्ता अभिषेक गुप्ता, अतुल शर्मा, नितिन शर्मा, शिवम शुक्ला, साहिल, नितिन मिश्रा, जितेन मिश्रा, अर्चित शुक्ला, प्रियांशु अवस्थी दिव्यांशु त्रिवेदी आयुष शुक्ला, डॉक्टरशिवदीप अंकित मिश्रा अमन राठौर शिव ओम रमेश कुमारसहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।



