Shahjahanpur news : नाबालिक को भगा ले जाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज, आरोपी की तलास में जुटी पुलिस
पंद्रह वर्षीय पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले गया है पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर लड़की तथा आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

shahjahanpur
5:13 PM, October 22, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। लगभग एक सप्ताह पहले क्षेत्र के एक गाँव निवासी एक पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि जनपद लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के गाँव बरखेड़ा निवासी सोनू पुत्र मिश्रिलाल जो गांव में अपने मौसा के घर रह रहा था उसकी पंद्रह वर्षीय पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले गया है पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर लड़की तथा आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।




