Shahjahanpur news : शाहजहांपुर में हादसा, दो कांवड़ियों की मौत, तीन घायल
थाना कांट क्षेत्र के जमौर में बुधवार देर रात कांवड़ यात्रा के दौरान हुए सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

shahjahanpur
9:24 AM, August 13, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
-- तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से तीन कांवड़िए हुए घायल, मेडिकल कॉलेज में दो ने तोड़ा दम
शाहजहांपुर। थाना कांट क्षेत्र के जमौर में बुधवार देर रात कांवड़ यात्रा के दौरान हुए सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, कांवड़िए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ यात्रा पर जा रहे थे। इसी दौरान दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के आपस में टकराने से हादसा हो गया। दुर्घटना में प्रदीप और नीतीश ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के बीच फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज भिजवाया। चिकित्सकों ने प्रदीप और नीतीश को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल कांवड़िए का उपचार जारी है।
हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है।




