Shahjahanpur news : हाईटेंशन तार टूटने से हादसा, भैंस की मौत और दो पिकअप में लगी आग
विश्राम नगर गांव के पास 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन का तार टूटकर गिरने से एक भैंस की मौत हो गई,

shahjahanpur
4:43 PM, October 14, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
शाहजहांपुर। विश्राम नगर गांव के पास 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन का तार टूटकर गिरने से एक भैंस की मौत हो गई, जबकि दो पिकअप गाड़ियों में आग लग गई। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने शाहजहांपुर स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
सूचना पर पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जेई जोगेंद्र कुमार ने पीड़ितों को मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कराने का आश्वासन दिया। वहीं, आंवला से सपा सांसद नीरज मौर्य ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से फोन पर बात कर उचित मुआवजे और कार्रवाई की मांग की।
अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया और यातायात बहाल हो गया। हादसे के बाद बिजली लाइन की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं।




