Shahjahanpur news : घास काटने गए युवक को सर्प ने डंसा, जिला अस्पताल रेफर
गुरुवार सुबह खेत में पालतू पशुओं के लिए घास काटने गए एक युवक को सर्प ने डंस लिया। सर्पदंश के बाद युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटार लेकर पहुंचे।





