Shahjahanpur News : पुरानी रंजिश को लेकर युवक को पीट कर किया घायल,पीड़ित ने थाने में तहरीर
पुरानी रंजिश को लेकर युवक को पीट कर किया घायल,पीड़ित ने थाने में तहरीर

shahjahanpur
7:35 PM, August 14, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। क्षेत्र के गांव मुरादपुर निविया खेड़ा निवासी रामकिशोर पुत्र मूल चंद्र ने बुधवार खुटार पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते दिन रविवार सुबह वह अपने घर के पास दुकान पर सामान लेने के लिए गया था आरोप है। कि तभी पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही चार लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे उसने जब विरोध किया तो उक्त लोगो ने उसके ऊपर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया जिससे वह जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे खुटार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई पीड़ित ने थाने पहुंच पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।




