Shahjahanpur news : बुध बाजार से सब्जी लेने गए व्यक्ति की बाइक चोरी
खुटार में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है

shahjahanpur
7:21 PM, September 5, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। खुटार में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।आए दिन बाजार से कहीं बाइकें चोरी हो रही है तो कहीं मोबाइल चोरी हो रहें हैं और पुलिस चोरी के मामले को रोकने में नाकाम नजर आ रही है तथा पुलिस मामलों को छिपाने के लिए अधिकांश रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कर रही है।
गुरूवार को क्षेत्र के गांव मलिका निवासी जदुवीर पुत्र छोटे ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बुधवार को वह अपनी स्पेलेन्डर मोटरसाइकिल से से सब्जी लेने के लिए खुटार नकासा बाजार आया हुआ था वहीं पर उसने अपनी बाइक खड़ी कर दी और वह सब्जी खरीदने के लिए चला गया जब वह वापस आया तो मौके पर बाइक नहीं मिली तभी उसने इधर - उधर बाइक को काफी तलाश किया लेकिन उसकी बाइक नहीं मिली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।




