Shahjahanpur News: चूल्हे से झोपड़ी में लगी आग घरेलू समान जलकर राख
पत्नी व बच्चे चूल्हे पर खाना बना रहे थे तभी अचानक आग लग गई जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक घर में रखा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया।

shahjahanpur
7:04 PM, October 14, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। सोमवार दोपहर क्षेत्र के गांव कैहमरिया निवासी सकाव उल्ला पुत्र जाबिर खां के घर में उनकी पत्नी व बच्चे चूल्हे पर खाना बना रहे थे तभी अचानक आग लग गई जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक घर में रखा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। घटना की जानकारी पी आर डी पुलिस तथा हल्का लेखपाल को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात का जायजा लिया।
आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार के घर में अचानक आग लगने से हालात और भी गम्भीर हो गए हैं साकव अपनी पत्नी व चार बेटियों तथा एक बेटे सहित उक्त घर में रहकर गुजर बसर कर रहे थे जो आग की भेंट चढ़ गया।




