सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में कुख्यात नक्सली कमांडर हिडमा समेत 6 माओवादियों को मार गिराया

सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में मंगलवार को बड़ी सफलता मिली । सुरक्षा बलों ने आंध्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर एनकाउंटर में कुख्यात नक्सली कमांडर हिडमा समेत 6 माओवादियों को मार गिराया

news-img

chhatteesagadh

9:49 PM, November 18, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में मंगलवार को बड़ी सफलता मिली । सुरक्षा बलों ने आंध्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर एनकाउंटर में कुख्यात नक्सली कमांडर हिडमा समेत 6 माओवादियों को मार गिराया। बताया जा रहा है कि हिडमा दर्जनों बड़े मामलों का मास्टरमाइंड था।

हिड़मा पिछले 2 दशक में हुए 26 से ज्यादा बड़े नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड रहा है। इनमें 2010 दंतेवाड़ा हमला भी शामिल है, जिसमें 76 CRPF जवान शहीद हुए थे। इसके अलावा 2013 में झीरम घाटी हमले, 2021 सुकमा-बीजापुर हमले में भी हिड़मा की भूमिका रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन के तहत सुरक्षा बलों को 30 नवंबर 2025 तक हिडमा को मार गिराए जाने की डेडलाइन दी थी, जिसके बाद आज यह बड़ा ऑपरेशन हुआ है । नक्सली हिडमा के मारे जाने के बाद गृह मंत्री ने इस ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों को बधाई दी है।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.