भूंसा लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में रोडवेज बस ने पीछे से मारी टक्कर, आठ घायल
शुक्रवार की अर्धरात्रि के करीब सुकृत बाजार के समीप भूंसा लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से रोडवेज बस ने टक्कर मार दी । जिसमें कुल आठ लोग घायल हो गये।
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
4:08 PM, February 7, 2025
जयनाथ मौर्या (संवाददाता)
मधुपुर (सोनभद्र) । शुक्रवार की अर्धरात्रि के करीब सुकृत बाजार के समीप भूंसा लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से रोडवेज बस ने टक्कर मार दी । जिसमें कुल आठ लोग घायल हो गये। मौके पर पहुँची सुकृत पुलिस ने कई घायलों को मधुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कुछ लोगों को सुकृत स्थित एक निजी चिकित्सालय में भेजा । इसके बाद यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चालू कराया । इस घटना में बस कंडक्टर मनीष सिंह पुत्र बैजनाथ सिंह, भोला पुत्र मोती राजभर, रामकुमार पुत्र जूझनग्राम पट्टी थाना पिपरी, कर्मेन्द्र पुत्र जुझावन निवासी पिपरी, अजय यादव पुत्र पंछी यादव निवासी पिपरी, जावेद खान पुत्र अली अहमद निवासी बांसडीह बलिया, आदित्य कुमार पुत्र सच्चिदानंद निवासी ग्राम गगहा गोरखपुर, गम्भीर रूप से घायल हो गये गये । घटना के बाद कुछ समय के लिये यातायात अवरुद्ध हो गया था । पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे हटवा कर आवागमन बहाल कराया ।




