RCB ने जीता IPL 2026 का खिताब, गुजरात को 5 विकेट से हराया
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को IPL 2026 का खिताब जीतकर लिया है । अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में RCB ने गुजरात की टीम को 5 विकेट से हराया है।

ahmadabad
1:23 AM, June 1, 2026
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को IPL 2026 का खिताब जीतकर लिया है । अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में RCB ने गुजरात की टीम को 5 विकेट से हराया है। गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए कोहली ने चौकों और छक्कों की झड़ी लगा दी । उन्होंने महज 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साई सुदर्शन के नाबाद अर्द्धशतक के दम पर 20 ओवर में 155 रन बनाए और आरसीबी को 156 रन का लक्ष्य दिया । वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने आरसीबी को तेज शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 4.3 ओवर में 62 रन की मजबूत साझेदारी की। अय्यर 16 गेंदों पर 2 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आरसीबी का विकेट जल्दी जल्दी गिरा और 89 पर 3 विकेट गंवा दिए लेकिन विराट कोहली एक छोर पर डटे रहे। चौथे विकेट के लिए कोहली ने टिम डेविड के साथ 41 रन की अहम साझेदारी की। विराट ने 25 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया ।




