राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू का हेलिकॉप्टर लैंड करते समय धंसा, बड़ा हादसा टला
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू केरल के दौरे पर हैं। यहां उनके साथ एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया ! पत्तनामथिट्टा के प्रमदम स्टेडियम के जिस हेलीपैड पर उनके हेलिकॉप्टर ने लैंड किया वो थोड़ा नीचे धंस गया।

keral
12:47 PM, October 22, 2025
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू केरल के दौरे पर हैं। यहां उनके साथ एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया ! दरअसल, पत्तनामथिट्टा के प्रमदम स्टेडियम के जिस हेलीपैड पर उनके हेलिकॉप्टर ने लैंड किया वो थोड़ा नीचे धंस गया। हालांकि, कोई बड़ी घटना नहीं हुई !
केरल के प्रमदम स्टेडियम में बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सबरीमाला मंदिर के दर्शन के दौरान हेलीकॉप्टर के उतरने के बाद हेलीपैड की सतह का एक हिस्सा धंस गया। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार, हेलीकॉप्टर के उतरने के कुछ ही क्षणों बाद हेलीपैड की सतह आंशिक रूप से धंस गई। मौके पर तैनात पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के कर्मियों ने हेलिकॉप्टर को धंसे हुए स्थान से बाहर निकाला ।
बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू सबरीमाला जाने के लिए केरल पहुंची थीं । हेलीकॉप्टर के हेलीपेड पर उतरने के बाद उनका काफिला वहां से सड़क मार्ग से पंबा के लिए रवाना हो गया।



