दुद्धी में आकर्षक झंकियों के साथ निकली प्रभात फेरी,जुलुस के साथ मुस्तैद रहे इंस्पेक्टर डी के सिंह
आकर्षक झंकियों के बीच निकली प्रभात फेरी, जुलुस के साथ मुस्तैद रहे इंस्पेक्टर डी के सिंह

दुद्धी में निकली प्रभातफेरी की विभिन्न झलक
sonbhadra
6:21 PM, January 26, 2026
आकर्षक झंकियों के बीच निकली प्रभात फेरी, जुलुस के साथ मुस्तैद रहे इंस्पेक्टर डी के सिंह
दुद्धी, सोनभद्र। सोमवार को दुद्धी कस्बे सहित आसपास के विभिन्न संस्थानों से देशभक्ति गीतों के साथ आकर्षक जुलुस निकाला गया। दुद्धी कस्बे में निकाले प्रभातफेरी एवं आकर्षक जुलुस के साथ दुद्धी कोतवाल डी के सिंह स्वयं मुस्तैद रहे और अपने पुलिस कर्मियों को जगह -जगह निर्देशित करते रहे। दुद्धी कस्बे के विभिन्न संस्थानों द्वारा निकाले गए जुलुस एवं देशभक्ति गानों के बीच दुद्धी कस्बे की सडके देशभक्ति जज्बे को सलाम करती रहीं। नन्हें -मुंहे बच्चों के हाथों में तिरंगा और उनकी जोस देखते ही बन रहीं थी जबकि देशभक्ति एवं युद्ध से जुड़े विभिन्न विभिन्न झंकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।




