पुलिस ने एस ओजी सर्विलांस की मदद से 68 लाख 70 हजार रुपए कीमत की स्मैक के साथ अभियुक्त को पकड़ा
जिसके पास से करीब 687 ग्राम स्मैक तथा 800 रुपए बरामद हुएं हैं। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

shahjahanpur
2:00 AM, August 11, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
तिलहर शाहजहांपुर। पुलिस ने एस ओ जी सर्विलांस टीम की मदद से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से करीब 687 ग्राम स्मैक तथा 800 रुपए बरामद हुएं हैं। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि एस ओ जी सर्विलांस की टीम की मदद से अभियुक्त फरमान पुत्र यासीन खान निवासी कादरगंज पडेरा थाना फतेहगंज पूर्वी जनपद बरेली को तिलहर स्थित लाल पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से 687 ग्राम स्मैक तथा जमा तलाशी लेने पर एक कीपैड फोन व 800 रुपए बरामद हुएं हैं। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि साहब जो हमारे पास से माल बरामद हुआ है।यह माल हमारे गांव निवासी रियाज उर्फ बाबू का है। और मैं इसे अच्छी तरह से जानता हूं।वह हमें माल बेचने के लिए अलग अलग जगहों पर भेजता है। जिसके बदले वह हमें कमीशन देता है। और आज यह माल बेचने के लिए मैं देवबंद व सहारनपुर जा रहा था। तभी आप लोगो ने हमें पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त को जेल भेज दिया है।




