नेपाल में प्लेन हादसा, काठमांडू से पोखरा जा रही विमान दुर्घटनाग्रस्त, 18 लोगों की मौत
नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक विमान क्रैश हो गया है। प्लेन में सवार 19 लोगों में से 18 की मौत हो गई है। वहीं घायल पायलट कैप्टन एम. शाक्य को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है।

nepal
3:30 PM, July 24, 2024
नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक विमान क्रैश हो गया है। प्लेन में सवार 19 लोगों में से 18 की मौत हो गई है। वहीं घायल पायलट कैप्टन एम. शाक्य को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। प्लेन काठमांडू से पोखरा जा रहा था।
विमान ने त्रिभुवन एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी । ये विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था ।शौर्य एयरलाइंस के इस विमान में कुल 19 लोग सवार थे । विमान ने रनवे से उड़ान भरी, तब तक सब कुछ ठीक नजर आ रहा था। लेकिन कुछ ही मिनटों बाद विमान का संतुलन बिगड़ गया। वीडियो में नजर आ रहा है कि विमान एक ओर झुक गया था।विमान के दाईं ओर झुकने के कुछ की पल में ये रनवे से कुछ दूरी पर गिर गया । जमीन से टकराते ही विमान में आग लग गई और धुंए का गुबार एयरपोर्ट पर फैल गया । आग इतनी भयावह थी कि इसकी चपेट में विमान में सवार सभी लोग आ गए ।




