ट्रांसफार्मर के जल जाने से लोग अंधेरे में रहने को विवश
ट्रांसफार्मर के जल जाने से लोगों को हो रही परेशानी

sonbhadra
8:54 PM, August 2, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता(संवाददाता)
विंढमगंज(सोनभद्र)। दुद्धी ब्लाक अंतर्गत महुली गांव का 63 केवी का ट्रांसफार्मर जल जाने से ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश हैं। बरसात के उमस भरे मौसम में गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं। बावजूद इसके बावजूद विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ट्रांसफार्मर को न बदले जाने को लेकर ग्रामीणों का रोष ब्याप्त है। महुली गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए विभाग की तरफ से 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। यह ट्रांसफार्मर तीन दिन पहले जल गया जिससे करीब पच्चास घर अंधेरे में डूब गए। ग्रामीणों ने तत्काल ट्रांसफार्मर जलने की सूचना विभाग को दिया था। बावजूद इसके अभी तक उसे बदला नहीं गया। बिजली के अभाव में एक तरफ जहां लोग चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं, वहीं पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जिन लोगों ने इनवर्टर लगा रखा है, उसकी बैट्री चार्ज न होने से शोपीस बन गई हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोगों को इधर-उधर की दौड़ लगानी पड़ रही है। ग्रामीण आशीष यादव, अरुण गुप्ता, प्रमोद कुमार, नंद लाल गुप्ता सुनील कुमार, संजय कुमार, चन्दन कनौजिया आदि ने विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जले हुए ट्रांसफार्मर को बदल कर नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।




