दुद्धी, सोनभद्र।कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय भारत व उ०प्र० कौशल विकास मिशन लखनऊ द्वारा संचालित प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर जनपद सोनभद्र के नोडल राजकीय आई०टी०आई० दुद्धी-प्रशिक्षण केन्द्र प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत शुक्रवार को "पी०एम० विश्वकर्मा प्रगति का 01 वर्ष के योजनाओं के लाभो का सजीव प्रसारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री जल शक्ति मंत्रालय द्वारा सर्वप्रथम पर्यावरण संतुलन एवं वृक्ष ही हमारे मित्र है की भावना से पौधरोपण किया गया तत्पश्चात टाटा टैक्नोलॉजी लि० के सहयोग से निर्मित आधुनिक कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया गया व माँ सरस्वती देवी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर पी०एम० विश्वकर्मा लाभार्थियों द्वारा स्वनिर्मित जॉब एवं प्रजेन्टेशन की प्रर्दशनी का अवलोकन किया गया।नोडल प्रधानाचार्य रविन्द्र पटेल द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर अवगत कराया कि राजकीय आई०टी०आई० दुद्धी-प्रशिक्षण केन्द्र पर व्यवसाय दर्जी, बढ़ई, राजमिस्त्री, लोहार, मालाकार, धोबी, सोनार हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र लाभार्थी नजदीकी सहज जन सेवा केन्द्र से ऑनलाईन आवेदन कर सकते है।
मॉ० स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री के द्वारा उक्त योजना से आच्छादित कुल 25 लाभार्थियों को पी०एम० विश्वकर्मा सर्टिफिकेट प्रदान किया गया एवं सुरेन्द्र कुमार व्यवसाय-कारपेन्टर को प्रोत्साहित करने हेतु ऋण रू0 01 लाख का चेक प्रदान किया गया। राजकीय आई०टी०आई० दुद्धी के वर्ष 2024 में एन०सी०वी०टी० परीक्षा उत्तीर्ण कुल 09 मेधावी प्रशिक्षार्थियों को ट्राफी, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया।
कार्यकम में आर०पी० गौतम, जी०एम०डी०आई०सी०, यजुवेन्द्र नाथ प्रधानाचार्य / जिला समन्वयक, नन्द लाल गुप्ता जिलाध्यक्ष (भाजपा), श्रवण सिंह गौड विधानसभा प्रत्याशी, कमलेश मोहन चेयरमैन नगर पंचायत दुद्धी,मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी, डॉ गौरव सिंह, रामेश्वर राय,कमलदेव चौधरी निजी आई०टी०आई संघ के अध्यक्ष एवं अन्य प्रबंधक / प्रधानाचार्य व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुद्धी व नकटू-बीजपुर के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि के द्वारा अपने उद्बोधन से उपस्थित लाभार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया।