अब जाति जनगणना को नहीं रोका जा सकता है क्योंकि जनता ने मन बना लिया है- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा है कि अब जाति जनगणना को नहीं रोका जा सकता है । क्योंकि जनता ने जातीय जनगणना कराने का मन बना लिया है और जनता ने आर्डर भी सुना दिया है ।

prayag raj
1:25 AM, August 25, 2024
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रयागराज में संविधान सम्मान सम्मेलन को संबोधित किया । राहुल गांधी ने अपने करीब आधे घंटे के संबोधन में जातीय जनगणना, दलित आरक्षण और संविधान के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा । राहुल गांधी ने कहा कि 90 फ़ीसदी वालों की उपेक्षा होती है, उनके लिए सिस्टम में भी जगह नहीं है । जातीय जनगणना का मीडिया में बैठे लोग भी विरोध करते हैं लेकिन जातीय जनगणना एक्स रे की तरह है । राहुल गांधी ने कहा है कि अब जाति जनगणना को नहीं रोका जा सकता है । क्योंकि जनता ने जातीय जनगणना कराने का मन बना लिया है और जनता ने आर्डर भी सुना दिया है ।
राहुल गांधी ने इस मौके पर कहा कि इस देश के सच्चाई है कि जिनके पास हुनर है, उनका कोई सम्मान नहीं है । उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में स्किल की कोई कमी नहीं है । लेकिन आईटीआई में बढ़ई तैयार हो रहे हैं । उन्होंने कहा कि देश में जो बढ़ई हैं उनसे ही बढ़ई तैयार किये जा सकते हैं।सरकार को इसके लिए सर्टिफिकेशन सेंटर खोलने चाहिए । उन्होंने कहा कि कामगारों को दुकानों में ही ट्रेनिंग मिलनी चाहिए ।




