राज्यसभा में एनडीए को मिला बहुमत, बिना चुनाव लड़े निर्विरोध जीते 12 उम्मीदवार
राज्यसभा में एनडीए को बहुमत मिल गया है । 9 राज्यों की 12 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले ही सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं।
delhi
12:34 AM, August 28, 2024
राज्यसभा में एनडीए को बहुमत मिल गया है । 9 राज्यों की 12 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले ही सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं । 12 सीटों पर निर्विरोध चुनाव के बाद बीजेपी की संख्या बढ़ कर 96 हो गयी है ।
राज्यसभा में 245 सीटें हैं, हालांकि वर्तमान में आठ सीटें, इनमें चार जम्मू-कश्मीर से और चार मनोनीत की सीटें खाली हैं। सदन की मौजूदा सदस्य संख्या 237 के साथ बहुमत का आंकड़ा 119 है। आज की 11 सीटों की जीत के साथ NDA 112 सीटों तक पहुंच गया है। NDA को छह नामांकित और एक निर्दलीय सदस्य का भी समर्थन प्राप्त है। यानी NDA को राज्यसभा में बहुमत मिल गया है।
भाजपा के जो उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं, उनमें असम से रामेश्वर तेली और मिशन रंजन दास, बिहार से मनन कुमार मिश्रा, हरियाणा से किरण चौधरी, मध्य प्रदेश से जॉर्ज कुरियन, महाराष्ट्र से धिर्य शील पाटिल, ओडिशा से ममता मोहंता, राजस्थान से रवनीत सिंह बिट्टू और त्रिपुरा से राजीव भट्टाचार्जी शामिल हैं।
इनके अलावा सहयोगी दलों से महाराष्ट्र से अजित पवार गुट वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से नितिन पाटिल और बिहार से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी भी तेलंगाना से निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।