Sonbhadra News : सरकारी बसों में अब एक क्लिक से दिखेगा दिव्यांगजनों का पूरा विवरण, सरकार ने पारदर्शी बनाने के लिए किया यह बदलाव
इस सुविधा के अंतर्गत परिचालक द्वारा दिव्यांगजन के पहचान-पत्र पर अंकित QR Code को ETIM मशीन से स्कैन कर सीधे निःशुल्क टिकट जारी किया जा सकेगा। सरकार का मानना है कि...

sonbhadra
10:24 AM, October 12, 2026
शांतनु कुमार/प्रकाश खत्री
सोनभद्र। परिवहन निगम की बसों में दिव्यांगजनों को निःशुल्क यात्रा सुविधा को सुविधाजनक तथा और पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने कुछ बदलाव किये हैं। लेकिन इस बदलाव से बस परिचालक खुश नहीं हैं।
सरकार ने वर्तमान में उपयोग हो रही ETIM मशीनों में दिव्यांगजनों को निःशुल्क यात्रा टिकट जारी किए जाने के लिए एक नवीन सुविधा विकसित की है। इस सुविधा के अंतर्गत परिचालक द्वारा दिव्यांगजन के पहचान-पत्र पर अंकित QR Code को ETIM मशीन से स्कैन कर सीधे निःशुल्क टिकट जारी किया जा सकेगा। सरकार का मानना है कि इससे दिव्यांगजनों को तुरंत एवं पारदर्शी रूप से निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी।
सरकार ने बाकायदा इसके लिए परिचालकों को ETIM मशीन के माध्यम से दिव्यांगजन निःशुल्क टिकट जारी करने की प्रक्रिया भी बताया गया है। जिसमें UDID कार्ड पर अंकित QR Code को जैसे ही ETIM मशीन स्कैन करेगा दिव्यांगजन का पूरा विवरण प्रदर्शित होने लगेगा और उसी दिव्यांग प्रतिशत के आधार पर मशीन द्वारा निःशुल्क टिकटों की संख्या स्वतः ले लेगा।
बता दें कि न्यूनतम 40% से 80% दिव्यांग प्रतिशत होने पर 1 निःशुल्क टिकट जारी होगा । जबकि 80% से अधिक दिव्यांग प्रतिशत होने पर 2 निःशुल्क टिकट जारी होंगे।
अब परिचालकों का कहना है कि कभी-कभी कई कारणों से मशीन द्वारा QR Code स्कैन नहीं हो पाता है। ऐसी दशा में उनके सामने टिकट निकालने की दिक्कत होती है। परिचालकों का कहना है कि सरकार भले QR Code स्कैन ना होने पर मैन्युअल सुविधा अपनाने की बात कर रही है लेकिन अधिकारी QR Code स्कैन को ही प्राथमिकता दे रहे हैं और यदि चेकिंग के दौरान QR Code स्कैन द्वारा टिकट जारी नहीं किया गया तो कार्यवाही भी की जा रही है । परिचालकों का कहना है कि ज्यादातर मशीनें पुरानी हो गयी हैं, जिससे QR Code स्कैन नहीं हो पाता तो वहीं कई बार नेटवर्क भी बाधा बनी रहती है। ऐसे में अधिकारियों को परिचालकों की मजबूरी सोचना चाहिए ।
हालांकि अधिकारी का कहना है कि सरकार ने पार्दर्शिता लाने के लिए QR Code स्कैनिंग सिस्टम को ईजाद किया है लेकिन यदि QR Code स्कैन में कुछ परेशानी होती है तो कुछ दूरी तक वह मैन्युअल टिकट जारी कर सकते हैं लेकिन बाद में उन्हें QR Code स्कैनिंग सिस्टम से टिकट निकालना पड़ेगा।




