Mirzapur News : क्यों वायरल हो रहा दरोगा जी का वीडियो... देखें वीडियो
यूपी पुलिस की कार्यशैली को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है...

mirzapur
9:16 PM, April 24, 2026
मिर्जापुर । यूपी पुलिस की कार्यशैली को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें थाना प्रभारी का अंदाज सवालों के घेरे में है।
क्या है पूरा मामला
लालगंज थाना इलाके के जैकर कला गांव में एक टोटो चालक और आर्केस्ट्रा संचालक का शव नहर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। नाराज परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अभय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान उनका बोलने का अंदाज विवाद का कारण बन गया।
वायरल वीडियो में क्या कहा
वायरल वीडियो में थाना प्रभारी परिजनों से कहते नजर आ रहे हैं—
“गुस्सा मत दिलाओ, नहीं तो पांच थानों की फोर्स बुला दूंगा… फिर टांग लेगी। बड़का नेता बन रहे हो, दो मिनट में गलतफहमी दूर हो जाएगा। गुस्सा नहीं करना चाहता हूं, गरीब आदमी मरा है… मुझे मजबूर मत करो।”
कैसे वायरल हुआ वीडियो
मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने थाना प्रभारी की बातचीत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया।



