Mirzapur News : पद्मश्री एवं प्रसिद्ध कजरी गायिका अजिता श्रीवास्तव का निधन, 70 साल में ली अंतिम सांस
पद्मश्री एवं प्रसिद्ध कजरी गायिका अजिता श्रीवास्तव का आज निधन हो गया । वे 70 वर्ष की थी । अजिता श्रीवास्तव अपने आवास विकास कालोनी स्थित आवास पर आज सायं 5:55 पर अन्तिम सांस ली ।

mirzapur
10:49 PM, August 17, 2024
पद्मश्री एवं प्रसिद्ध कजरी गायिका अजिता श्रीवास्तव का आज निधन हो गया । वे 70 वर्ष की थी । अजिता श्रीवास्तव अपने आवास विकास कालोनी स्थित आवास पर आज सायं 5:55 पर अन्तिम सांस ली । निधन की खबर लगते ही केंद्रीय राज्य मंत्री और जिले की सांसद अनुप्रिया पटेल श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंची ।
अजिता श्रीवास्तव जनपद में पहली बार लोकगीत के क्षेत्र में पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाई थी । केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अजिता श्रीवास्तव के निधन को जिले और कला जगत के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है ।
आपको बतादें कि अजिता श्रीवास्तव अपनी मधुर आवाज और गायन शैली से लोकगीत कजरी को नए मुकाम तक ले गई। आकाशवाणी, दूरदर्शन, पर्यटन विभाग, आईसीसीआर, सूचना विभाग के सहयोग से लोकगीत कजरी को देश विदेश में पहचान दिलवाई । आज वह अपने एक बेटे बहु को छोड़कर दुनिया से अलविदा कर ली ।
अजिता श्रीवास्तव के बारे में
वाराणसी में जन्मी और बीएचयू से एमए, बीएड (संगीत) करने के बाद अजिता का शादी मिर्जापुर जिलें के नरायनपुर ब्लाक के फरहदां गांव के रहने वाले रास बिहारी लाल के साथ हुआ था। इसके बाद अजिता मिर्जापुर आवास विकास में रहने लगी । यही से उन्हें आर्यकन्या पाठशाला में टीचर की नौकरी मिल गई। संगीत के शौक के नाते अजिता ने 1977 में टीचर के पेशे के साथ कजली गायन की शुरुआत की । कड़ी मेहनत के चलते अजिता श्रीवास्तव पद्मश्री पुरस्कार हासिल की। रिटायर होने के बाद भी घर पर कजरी बच्चों को सिखाती रहीं ।




