Mirzapur News : पुलिस ने नहीं सुनी तो किन्नरों ने अर्धनग्न होकर हाइवे पर किया प्रदर्शन
मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम एक मंजर ने न सिर्फ प्रशासन को बल्कि स्थानीय लोगों को भी हैरत में डाल दिया । स्थानीय पुलिस से नाराज किन्नरों ने अर्धनग्न होकर हाइवे जाम कर दिया

mirzapur
1:28 AM, September 13, 2024
मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम एक मंजर ने न सिर्फ प्रशासन को बल्कि स्थानीय लोगों को भी हैरत में डाल दिया । स्थानीय पुलिस से नाराज किन्नरों ने अर्धनग्न होकर हाइवे जाम कर दिया । वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग जाम होने से दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई । पुलिस द्वारा काफी मनाने के बाद किन्नरों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया ।
जानकारी के मुताबिक अदलहाट थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव की किन्नर हिना बुधवार शाम अपने घर लौट रही थी। क्षेत्र के फत्तेपुर स्थित टोल प्लाजा पर कर्मियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद नाराज होकर किन्नर कार्यवाही की मांग को लेकर अदलहाट थाने पर पहुंच गई। लेकिन थाने पर उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई । जिससे आक्रोशित होकर किन्नरों ने थाने के गेट के सामने ही अर्धनग्न अवस्था में सड़क जाम कर दिया और विरोध जताने लगी। जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। किन्नरों का आरोप था कि किन्नरों ने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में लोग घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की और चेन छीन लिया। लेकिन पुलिस उनकी एक नहीं सुनी ।
वहीं अदलहाट थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि किन्नर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे थे।कार्यवाही के लिए बोला गया था लेकिन उसके पहले ही चक्का जाम कर प्रदर्शन करने लगे ।मुकदमा लिखवाने को कहा गया तो इनकार कर दिया ।




