Mirzapur News : मैं अखिलेश यादव को सपोर्ट नहीं करता लेकिन योगी हैट्रिक लगा सकते हैं- तेज प्रताप यादव
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे अखिलेश यादव का सपोर्ट नहीं करते। 2027 चुनाव को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा कि सीएम योगी हैट्रिक लगा सकते हैं।

mirzapur
9:47 PM, May 24, 2026
मिर्जापुर । जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव रविवार को विंध्याचल पहुंचे। जहाँ उन्होंने माँ विंध्यवासिनी देवी का दर्शन व पूजन किया। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे अखिलेश यादव का सपोर्ट नहीं करते। 2027 चुनाव को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा कि सीएम योगी हैट्रिक लगा सकते हैं।
वहीं कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन करते हुए कहा कि युवा जब अंगड़ाई लेता है तो पूरे देश में तहलका मचता है।
नीतीश कुमार के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका पहले से ही दिल्ली जाना तय था, अब किसके चक्कर में गए यह राज ही राज रह गया।




