Mirzapur News : तेज रफ्तार कार सवार ने बाइक में मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल
चुनार थाना क्षेत्र के पिरल्लीपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति की मौके पर मौत हो गयी जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी ।
.jpeg&w=3840&q=75)
mirzapur
12:16 AM, October 23, 2024
★ भाग रहे कार में लगी आग, घू-धू कर जला
मिर्जापुर । चुनार थाना क्षेत्र के पिरल्लीपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति की मौके पर मौत हो गयी जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी । जिसे , वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है ।
उधर दुर्घटना के बाद भाग रहे कार में शार्ट सर्किट से आग लग गयी । आगजनी की घटना के बाद कार सवार मौके से कार को छोड़कर फरार हो गए । जिसके बाद कार धू-धू कर जलकर खाक हो गयी । घटना की सूचना के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कार सवार की तलाश में जुट गयी है ।




