Mirzapur News : एडी ऑफिस में तैनात कम्प्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
भ्रष्टाचारी अपनी आदतों में सुधार लाने के बजाय और भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबते चले जा रहे है लेकिन उनका अंत एक दिन क्या होता है यह मिर्जापुर की इस घटना से समझा जा सकता है ।

mirzapur
6:32 PM, September 2, 2024
मिर्जापुर । योगी सरकार लगातार भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की दिशा में काम कर रही है लेकिन भ्रष्टाचारी अपनी आदतों में सुधार लाने के बजाय और भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबते चले जा रहे है लेकिन उनका अंत एक दिन क्या होता है यह मिर्जापुर की इस घटना से समझा जा सकता है ।
मिर्जापुर के जिला मंडलीय अस्पताल में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा को आज सुबह विजिलेंस की टीम एडी आफिस से वार्ड ब्याय से 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर वाराणसी लेकर चली गई ।
जानकारी के मुताबिक राजगढ़ सीएसची पर तैनात वार्ड ब्याय पंकज दुबे और एक अन्य कर्मचारी पर फर्जी नियुक्ति का आरोप है । इसकी शिकायत मिलने पर एडी आफिस की ओर से नोटिस भेजकर अपना दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया। साथ ही दस्तावेज न देने पर वेतन रोक दिए जाने की बात कही गयी । जब वार्ड ब्याय पकंज दुबे इस मामले में कंप्यूटर आपरेटर से संपर्क साधा तो कंप्यूटर ऑपरेटर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने पंकज दुबे से जुलाई माह से वेतन देने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की । इतनी बड़ी रकम सुनकर पंकज दुबे ने विजिलेंस वाराणसी टीम से संपर्क साधकर इसकी शिकायत की । शिकायत के आधार पर विजिलेंस की 15 सदस्यीय टीम सोमवार को मिर्जापुर एडी आफिस पहुंची और कंप्यूटर आपरेटर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर वाराणसी लेकर चली गई ।
बताया जा रहा है कि कंप्यूटर ऑपरेटर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के खिलाफ थाना उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी सेक्टर वाराणसी में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है ।




