Mirzapur News : 20 हजार रिश्वत लेते इंटर कॉलेज का सहायक लिपिक रंगेहाथ गिरफ्तार
एंटी करप्शन की टीम ने एक इंटर कॉलेज के सहायक लिपिक को 20 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तारी के बाद पूरे शिक्षा विभाग में हड़कम्प मच गया ।

रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार सहायक लिपिक
mirzapur
7:03 PM, November 21, 2024
मिर्जापुर । गुरुवार को एंटी करप्शन की टीम ने एक इंटर कॉलेज के सहायक लिपिक को 20 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तारी के बाद पूरे शिक्षा विभाग में हड़कम्प मच गया ।
बताया जा रहा है कि श्री मौनी स्वामी इंटर कॉलेज में तैनात कर्मचारी सतीश कुमार सिंह ने एंटी करप्शन विभाग वाराणसी में शिकायत दर्ज कराई थी कि दो महीने के रुके वेतन को जारी करने के लिए कालेज के सहायक लिपिक अमित कुमार
20 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं । सतीश कुमार सिंह की शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन की टीम ने अमित कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया । इस कार्यवाही कद बाद कालेज में हड़कम्प मच गया । जिसके बाद आरोपी अमित कुमार को जिगना थाने लाकर पूछताछ कर वाराणसी ले गए । जहां अमित कुमार के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है ।
जिगना थाना प्रभारी शैलेष कुमार राय ने बताया कि एंटी करप्शन की टीम वाराणसी से आई थी ।श्री मौनी स्वामी इंटर कॉलेज श्रीनिवास धाम के सहायक लिपिक अमित कुमार को रिश्वत लेने के मामले में पकड़कर वाराणसी ले गई ।




