Mirzapur News : जोधपुर से हावड़ा जा रही यात्री ट्रेन के AC कोच में लगी आग, हड़कम्प
जोधपुर से हावड़ा जा रही यात्री ट्रेन में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब ट्रेन में आग लग गई । लेकिन गनीमत यह रही कि समय पर जीआरपी और रेलवे विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया ।

mirzapur
8:51 PM, July 10, 2024
मिर्जापुर । जोधपुर से हावड़ा जा रही यात्री ट्रेन में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब ट्रेन में आग लग गई । लेकिन गनीमत यह रही कि समय पर जीआरपी और रेलवे विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया । राहत की बात यह रही कि पूरे घटना में कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है । जानकारी के मुताबिक प्रयागराज से जोधपुर हावड़ा ट्रेन नंबर 12308 जा रही थी । मिर्जापुर के गैपुरा स्टेशन के पास शाम को एसी कोच के धुएं से आग निकलने लगा । तभी यात्रा कर रहे लोगों ने उसमें आग देखी, जिसके बाद यात्रियों में हड़कम्प मच गया । जिसके बाद तुरंत ट्रेन को रुकवाया गया और आग बुझाने का काम शुरू किया गया । आग पर काबू पाने के लगभग 15 मिनट बाद ट्रेन को सुरक्षित हावड़ा के लिए रवाना किया गया ।




