Mirzapur News : ट्रेन के बोगी से भारी मात्रा में गांजा की खेप बरामद, तस्कर फरार
गांजा तस्कर ट्रेन को माध्यम बनाकर तस्करी करने की फिराक में थे लेकिन जीआरपी ने तस्करों के मंसूबे पर पानी फेर दिया और स्लीपर कोच के बाथरूम की सीलिंग से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया ।

mirzapur
8:04 AM, September 30, 2024
हनीफ खान (संवाददाता)
मिर्जापुर । रविवार को जीआरपी और आरपीएफ को एक बड़ी सफलता हाथ लगी । गांजा तस्कर ट्रेन को माध्यम बनाकर तस्करी करने की फिराक में थे लेकिन जीआरपी ने तस्करों के मंसूबे पर पानी फेर दिया और स्लीपर कोच के बाथरूम की सीलिंग से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया । बरामद गांजा की कीमत लगभग 12 लाख 50 हजार रुपए आंकी जा रही है ।
उत्तर प्रदेश के चुनार रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब टाटानगर मूरी एक्सप्रेस ट्रेन की रूटीन चेकिंग के दौरान जीआरपी ने स्लीपर की दो बोगी के बाथरूम की सीलिंग पर भारी मात्रा में छिपाकर रखा गया गांजा में बरामद किया ।
दरअसल रविवार को संबलपुर से जम्मू तवी के लिए जा रही 18309 टाटानगर मूरी एक्सप्रेस ट्रेन अप रविवार को जैसे ही सुबह चुनार रेलवे स्टेशन पहुंची तो जीआरपी और आरपीएम ने ट्रेन के अंदर बोगी में चेकिंग शुरू की । चेकिंग के दौरान s4 और s5 के कोच के बाथरूम में बंडल बनाकर अवैध गांजा रखा हुआ था । गांजा की इतनी बड़ी खेप मिलने से प्रशासन में हड़कम्प मच गया । हालांकि इस दौरान गांजा तस्कर फरार हो गया ।जीआरपी ने आरपीएफ के मदद से s 4 कोच के बाथरूम से 18 बंडल और S5 के बाथरूम 7 बंडल गांजा बरामद किया । बरामद गांजा की कीमत 12 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है ।
मिर्जापुर जीआरपी प्रभारी राम दवर यादव के मुताबिक गांजा किसने छिपाया था इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है और ना ही इस बात का कोई पता चल सका है कि इसे कहां ले जाया जा रहा था । फिलहाल मामले की जांच की जा रही है ।




