UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 पीसीएस अधिकारियों के तबादले
शासन की ओर से जारी तबादला सूची में अधिकारियों को विभिन्न जिलों में अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, नगर मैजिस्ट्रेट, अपर नगर आयुक्त और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनाती दी गई है।

lucknow
10:54 AM, September 14, 2026
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 34 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। शासन की ओर से जारी तबादला सूची में अधिकारियों को विभिन्न जिलों में अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, नगर मैजिस्ट्रेट, अपर नगर आयुक्त और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनाती दी गई है।
तबादला सूची के अनुसार, विश्वभूषण मिश्रा को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में उपसचिव बनाया गया है। संजय कुमार पाण्डेय को गौतमबुद्धनगर का अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नियुक्त किया गया है। वहीं अमित कुमार-2 और विनीत उपाध्याय को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ में प्रधान प्रबंधक की जिम्मेदारी दी गई है।
राम शंकर को कार्यालय आयुक्त खाद्य एवं रसद में उपायुक्त (प्रशासन), जबकि दिग्विजय प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद में उपनिदेशक बनाया गया है। मंगलेश दुबे को प्रयागराज का उपसंचालक चकबंदी और संगम लाल को मिर्जापुर का अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा योगेंद्र सिंह को रेशम निदेशालय में उपनिदेशक (प्रशासन), बरखा सिंह को नगर निगम वाराणसी में अपर नगर आयुक्त और रेणु को नगर निगम गाजियाबाद में अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। पंकज प्रकाश राठौड़ को देवरिया का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) तथा दीपक कुमार पाल को मुजफ्फरनगर का नगर मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
जिलों में नई तैनाती
शासन ने कई अधिकारियों को उपजिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी के पदों पर भी तैनाती दी है। अजय आनंद वर्मा को आजमगढ़, रेणु मिश्रा को फर्रुखाबाद, प्रदीप कुमार सिंह को गौतमबुद्धनगर, दिव्या सिकरवार को औरैया और प्रद्युम्न कुमार को बस्ती का उपजिलाधिकारी बनाया गया है।




