प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संदीप यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में यह एक ऐतिहासिक दिन है। आज श्योपुर और सिंगरौली में नए मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ किया जा रहा है। साथ ही पीपीपी मोड पर 4 नए मेडिकल कॉलेज से निर्माण के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर हो रहे हैं। राज्य में पिछले साल 3 और इस साल 2 मेडिकल कॉलेज शुरू किए गए। भविष्य में 4 कॉलेज और शुरू हो जाएंगे। अन्य 6 अभी निर्माणाधीन हैं। वे भी जल्द शुरू हो जाएंगे। आयुष्मान योजना में प्रदेश की 70 प्रतिशत जनता लाभान्वित हो रही है। इस योजना से जुड़ी चैटबॉट सेवा की शुरुआत भी हो रही है। मातृ शिशु कार्ड और एनीमिया के निदान की जागरूकता के लिए पोस्टर्स का विमोचन भी किया जा रहा है। यकृत मिशन में प्रदेश के 1 करोड़ लोगों की लीवर की जांच की जा चुकी है। मध्यप्रदेश स्वास्थ्य की दृष्टि से अग्रणी राज्य बनेगा।
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर (वर्चुअली), लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह, विधायक एवं अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, सांसद वीडी शर्मा, सांसद आशीष दुबे, सीधी सांसद राजेश मिश्रा, सांसद शिव मंगल सिंह (वर्चुअली), राज्यसभा सदस्य सुमित्रा वाल्मीक, महापौर जगतबहादुर सिंह, विधायकगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।