Lakhimpur Kheri news : नशे से दूर रहने का युवाओं ने लिया संकल्प, विधायक ने किया जागरूक
धर्म सभा इंटर कॉलेज में नशा मुक्त युवा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक विनोद शंकर अवस्थी सहित बड़ी संख्या में युवाओं और एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया।

lakhimpur kheri
7:56 PM, September 20, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी। धर्म सभा इंटर कॉलेज में नशा मुक्त युवा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक विनोद शंकर अवस्थी सहित बड़ी संख्या में युवाओं और एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया।
विधायक ने युवाओं से नशे से पूरी तरह दूर रहकर शिक्षा और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है।
कार्यक्रम में युवाओं को नशामुक्त जीवन की शपथ दिलाई गई। हस्ताक्षर अभियान के साथ भाषण, नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।




